शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट में तीन वर्ष से अधिक जमे लिपिकों के बदलेंगे पटल

Connect News 24

शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट में तीन वर्ष से अधिक समय से डटे लिपिकों के पटल बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही वरिष्ठता के आधार पर लिपिकों की पदोन्नति की जाएगी।

कलक्ट्रेट में 150 लिपिकों के सापेक्ष 75 लिपिक काम कर रहे हैं। लिपिकों पर काम का बोझ अधिक है। कार्य में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए प्रशासन ने तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर काम कर रहे लिपिकों के पटलों में फेरबदल करने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वरिष्ठता के बाद होगी पदोन्नति

बताया जा रहा है कि जो वरिष्ठ लिपिक हैं, उनको प्रधान सहायक बनाया जाएगा। जो कनिष्ठ लिपिक हैं, उनकी वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की जा रही है। इस प्रक्रिया में संबंधित लिपिक का सर्विस बुक रिकार्ड भी देखा जाएगा। इसके बाद ही पदोन्नति होगी।

पटल बदलने पर लिपिकों ने शुरू की सिफारिश

बताया जा रहा है कि पटल बदलने की जानकारी होने पर कुछ लिपिकों ने सिफारिश लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह गोपनीय रखा गया है कि किस लिपिक को कौन सा पटल मिलेगा। कार्य के मूल्यांकन के आधार पर ही पटल बदलने का निर्णय लिया जा रहा है।

जो लिपिक एक पटल पर तीन वर्ष से अधिक समय से काम करते आ रहे हैं उनका पटल बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठता के आधार पर लिपिकों की पदोन्नति भी की जा रही है। इस काम को पूरी पारदर्शिता का किया जा रहा है।

– संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button