शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी भी संभव

Connect News 24

Two days of cloudy weather with drizzle also possible

धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार युवती। संवाद

शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने दिन भर लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने दो दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेेेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम में एक और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार व शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button