Shahjahanpur News: सीएमओ ने किया मिश्रीपुर के बेसिक स्कूल का निरीक्षण

भावलखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रीपुर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्रोत-स्वास
शाहजहांपुर। मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को बीमारियों से सावधान करने के लिए जरूरी बातें बताईं।
सुबह अचानक स्कूल में पहुंचे सीएमओ ने बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। शिक्षकों ने बताया कि हर दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को व्यक्तिगत रूप से साफ-सफाई और हाथ धोने के बारे में बताया जाता है। संवाद

