Shahjahanpur News: सीओ ने पुलिस के साथ दी अनंतापुर में दबिश, भागे अवैध शराब कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
पुवायां। सीओ पंकज पंत के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के लिए बदनाम गांव अनंतापुर में दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले घरों से भाग निकले।
सीओ ने बताया कि गांव अनंतापुर में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय और पुलिस बल के साथ गांव के चार घरों में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब बनाने और बेचने वाले महिलाओं सहित घरों से भाग निकले।
तलाशी लेने पर चार घरों में गड्ढे बनाकर लहन भरा मिला । लहन से अवैध शराब बनाई जानी थी। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। मौके से मिले पांच सौ लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। गांव के लोगों से अपील की गई कि अवैध शराब बनाने और बेचने की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करें। सीओ ने बताया कि जिन घरों से लहन और शराब बनाने के उपकरण मिले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।