शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सांप पकड़ने में माहिर व्यक्ति को कोबरा ने डसा, अस्पताल में मौत

Connect News 24

Cobra bites a person who specializes in catching snakes, dies in hospital

मृतक रामबली का फाइल फाेटो

शाहजहांपुर। जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर रामबली (30) की सांप के डसने से मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की रात इंदिरा नगर काॅलोनी में सांप पकड़कर बोरी में डालने के दौरान हुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रामबली मूलरूप से हरदोई जिले के थाना लुनार के गांव गंगा सिंह पुरवा के रहने वाले थे। वह खन्नौत नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम में पत्नी रामरोशनी के साथ रहते थे। वह मोक्षधाम के केयर टेकर भी थे। रामबली पिछले 20 साल से सांपों को पकड़ने का काम करते आ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ला इंदिरा नगर कॉलोनी के दो लोग उन्हें सांप पकड़ने के लिए बुलाने आए थे। रामबली ने सांप को पकड़ लिया। बोरी में बंद करने के दौरान हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। बावजूद इसके वह सांप पकड़कर मोक्षधाम पर ले आए। बोरी से सांप को निकालकर डिब्बे में बंद कर दिया। जहर का असर महसूस हाेने पर उन्होंने अपने मौसेरे भाई नरेंद्र को फोन किया।

नरेंद्र गर्रा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर रहता है। रामबली ने उसे सांप से डसने की बात बताते हुए बिरवा तैयार करने की बात कही थी। इसके बाद वह नरेंद्र के पास पहुंच गया। बिरवा पीने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर नरेंद्र उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां रात करीब ढाई बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर रात में ही रामबली के बड़े भाई राम सिंह व रामनरेश अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रामबली की एक बेटी की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां अविवाहित हैं।

आसपास के जिलों में सांप पकड़ने जाते थे रामबली

रामबली को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था। बताते हैं कि वह सांप पकड़ने की कला कोलकाता से सीखकर आए थे। वह जिले के अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व बरेली तक सांप पकड़ने के लिए जाते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button