Pilibhit News: घर से नाराज होकर पीलीभीत पहुंची बरेली की किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:44 AM IST
पीलीभीत। घर से नाराज होकर बरेली की 15 वर्षीय किशोरी पीलीभीत पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर किशोरी को अकेले घूमते देख जीआरपी ने संदेह होने पर उसे महिला हेल्प डेस्क पर ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद बुआ को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर घूम रही किशोरी को जीआरपी ने संदेह होने पर पकड़ लिया। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर ले जाकर पूछताछ की। किशोरी ने अपना नाम विशाखा निवासी बरेली के थाना बारादरी अंतर्गत मोहल्ला गंगापुर नाग पंचमी मेला ग्राउंड बताया। कहा, उसके पिता धर्मेंद्र राजपूत हैं। वह घर से नाराज होकर चली आई है।
पिता का नाम-पता मालूम होने पर जीआरपी ने किशोरी के परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही शहर के मोहल्ला देशनगर की रहने वाली किशोरी की बुआ गीता देवी रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। पूछताछ के बाद विशाखा को गीता देवी के सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया किशोरी घर से नाराज होकर आ गई थी। उसे उसकी बुआ के हवाले कर दिया गया है।