Shahjahanpur News: पीपल घाट की स्वच्छता के लिए समिति गठित

शाहजहांपुर में पीपल घाट पर हरिशंकरी का रोपण करते छावनी परिषद व लोकभारती के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। स्वच्छता पखवाड़ा एवं उत्तम शाहजहांपुर अभियान के तहत छावनी परिषद और लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में पीपलघाट पर स्वच्छता के साथ हरिशंकरियों का रोपण किया गया। जल लेकर नदी को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई। पीपल घाट की स्वच्छता के लिए पीपल घाट संकल्प समिति का गठन किया गया।
छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित ने शपथ दिलाई। बताया कि प्रत्येक रविवार को सुबह छह बजे पीपल घाट संकल्प समिति के साथ तमाम प्रकृति प्रेमी एकत्रित होकर अभियान को लगातार आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान राजेश्वर दयाल पाठक को पीपल घाट जनक की उपाधि से सम्मानित किया गया। पीपल घाट संकल्प समिति में राजेश्वर दयाल पाठक, गजेंद्र गंगवार, आशीष भारद्वाज, डॉ. विकास खुराना, अनमोल अग्निहोत्री, आलोक मित्रा, गौरव मिश्रा आदि को शामिल किया गया।
जिन चार हरिशंकरियों का रोपण किया गया, उनके पालक राजेश्वर दयाल पाठक, आशीष भारद्वाज, गजेंद्र गंगवार, अनमोल अग्निहोत्री नियुक्त किए गए। लोकभारती के बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, जितेंद्र गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, पीपी सिंह, लल्ला सिंह, राजीव शुक्ला, मधुसूदन दीक्षित, ज्ञानेंद्र गुप्ता, गौरव मिश्रा, अभिषेक सक्सेना, प्रभाकर मिश्रा, आनंद गुप्ता, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।