पीलीभीत

Pilibhit News: मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से सीधे मुस्तफाबाद पहुंचने की संभावना

Connect News 24

Chief Minister likely to reach Mustafabad directly by helicopter

मुस्ताफाबाद गेस्ट हाउस पर व्यवस्थाओ का जायजा  लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । स्रोत – सूचना वि

कलीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन महोत्सव के समापन के मौके पर छह अक्तूबर के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे मुस्तफाबाद पहुंचेंगे। अफसरों ने हेलीपैड बनाने के लिए सुरक्षित जगह का चयन कर लिया है। इसके अलावा मुस्तफाबाद और चूका बीच पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम तो अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अफसर एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं। मुस्तफाबाद स्थित गेस्ट हाउस की रंगाई-पुताई के साथ ही मरम्मत का कार्य जारी है। इसके अलावा जंगल मार्गों की भी मरम्मत कराई जा रही है।

चूका बीच स्थित वाटर हट, ट्री हट के अलावा अन्य हटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। व्यवस्थाओं के मद्देनजर पूर्व में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अतुल शर्मा भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ मुस्तफाबाद और चूका बीच का दौरा कर जरूरी निर्देश दे चुके हैं। इधर, हेलीकॉप्टर उतरने के लिए मुस्तफाबाद में ही हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पार्टी नेताओं व अफसरों समेत करीब 200 लोगों की मौजूद रहने की बात कही जा रही है। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के पीछे खाली पड़े स्थान पर पंडाल लगाया जाएगा। इसमें ही मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों से रूबरू होंगे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हेलीपैड के लिए मुस्तफाबाद में जगह चिह्नित कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button