Shahjahanpur News: महीनों से बंद पड़ा पीएचसी का सामुदायिक शौचालय

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:49 AM IST

नगर पंचायत कलान के पीएचसी पर स्थित सामुदायिक शौचालय। संवाद
कलान/शाहजहांपुर। नगर पंचायत कलान में महीनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शौचालय बंद पड़ा है। शौचालय के ऊपर रखी टंकी भी टूट चुकी है जिसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद है। शौचालय के अंदर सीट टूटी पड़ी है और गंदगी का अंबार लगा है। अधिकारी इसध्र ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत कलान के प्रधान विमलेश वर्मा ने करवाया था। नगर पंचायत बनने के बाद से सामुदायिक शौचालय को कोई देखने वाला ही नहीं है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रसव केंद्र भी है। विकास खंड कार्यालय भी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। कलान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय उनके विभाग के अधीन नहीं है। जबकि नगर पंचायत कलान के अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा का कहना है कि सामुदायिक शौचालय की मरम्मत व सफाई कराई जाएगी।