शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने की मची होड़

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:55 AM IST

Competition to take selfie with Akhilesh Yadav

पूर्व विधायक राजेश यादव की मां का हाल-चाल लेते पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव। स्त्रोत-जागरुक प

शाहजहांपुर। दो दिवसीय दौरे पर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर उनकी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बृहस्पतिवार को सीतापुर मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले अखिलेश यादव का पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद व पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, रऊफ खान ने स्वागत किया। इसके बाद वह बरेली मोड़ स्थित होटल में पहुंचे, जहां पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों से मुलाकात की। शाम करीब सात बजे वह बंगला सरोदी में जीएफ कॉलेज के प्रबंधक सैयद मोइनुद्दीन मियां के आवास पर पहुंचे। यहां मुरादाबाद से सांसद डॉ.एसटी हसन समेत कई नेताओं व लोगों ने उनका स्वागत किया। मोइनुद्दीन मियां के परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। इस बीच अखिलेश यादव का दिल्ली चलो के नारे लगाकर मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वह पूर्व विधायक राजेश यादव के कटिया टोला स्थित आवास पर आए जहां राजेश की मां शकुंतला देवी के पैर छुए। उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद उपेंद्र पाल व पूर्व विधायक अवधेश वर्मा के आवास पर भी गए।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उनके रूट के रास्ते को खाली करा दिया गया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button