शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दहेज हत्या के आरोप में बहनोई सहित छह के खिलाफ दी तहरीर

Connect News 24

पुवायां। गांव भटपुरा चंदू निवासी 25 वर्षीय रुचि देवी की 16 सितंबर की रात संदिग्ध हालात में मौत के मामले में भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बहनोई सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने 17 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया था।

रुचि देवी की शनिवार रात मौत हो गई थी। पति जागीर ने बीमारी से मौत होना बताया था। सूचना पर पहुंचे रुचि के भाई जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरिपुर निवासी दीनदयाल ने पुलिस को सूचना देकर बहन के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था।

सोमवार की शाम दीनदयाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन रुचि देवी की शादी छह वर्ष पूर्व जागीर के साथ हुई थी। आरोप है कि बहनोई जागीर और उनके परिजन, रिश्तेदार रूचि को दहेज के लिए परेशान करते थे। उनकी बहन के पांच और दो वर्ष के दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा प्रिजर्व किया गया है। दहेज हत्या की तहरीर मिली है। कार्रवाई कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button