शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कंपोजिट विद्यालय मंडी की शिक्षक का डेंगू से निधन

Connect News 24

Teacher of Composite School Mandi dies of dengue

रेखा का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

शाहजहांपुर। साउथ सिटी निवासी डॉ. अमर सिंह की पत्नी रेखा (40) की डेंगू से लखनऊ में मौत हो गई। वह पिछले दो सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं।

रेखा सिंह जनता इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अमर सिंह की पत्नी हैं। वह कंपोजिट विद्यालय मंडी में शिक्षिका थीं। दो सप्ताह पहले डेंगू होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे 12 वर्ष की बेटी व 11 माह का बेटा छोड़ गईं हैं। उनके निधन पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए रणवीर सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, शिक्षक महासभा के जिला महासचिव राम सिंह आदि ने दुख जताया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button