शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अब संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में होगा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण

Connect News 24

Teacher of Composite School Mandi dies of dengue

संजय कुमार सरस्व्ती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते एनसीसी कमांडिंगऑफिसर लेफ्ट

शाहजहांपुर। अब संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में भी एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्रा ने स्कूल को सीनियर डिवीजन में 55 सीटें प्रदान की हैं। इसकी घोषणा विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में की गई।

विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के लाभों और चरित्र निर्माण में भूमिका से अवगत कराया। इसके बाद खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। अखिल भारतीय स्तर पर भारोत्तोलन के विजेता सुधांशु यादव, वालीबॉल के प्रतिभागी उदित यादव एवं बैडमिंटन के खिलाड़ी अमरदीप को शील्ड एवं ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष भुवनेश चंद्र गुप्ता, सदस्य महेंद्र खंडेलवाल, प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button