शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो दिन से खड़ी बस में मिला परिचालक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 09 Nov 2023 12:43 AM IST

जलालाबाद । दो दिन से सड़क किनारे खड़ी निजी बस में उसके परिचालक का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे की अधिकता में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के गांव महरिया निवासी विनोद कुमार (45) जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक दीपू सिंह की निजी बस में परिचालक थे। वह काम निपटाने के बाद अक्सर बस में ही सो जाया करते थे। सोमवार शाम चालक अरुण मिश्रा ने दीपू सिंह के घर के पास सड़क किनारे बस खड़ी की थी। उस वक्त विनोद उसके साथ था और अपने घर फर्रुखाबाद जाने की बात कह रहा था।

बुधवार सुबह करीब आठ बजे अरुण ने जब बस का गेट खोला तो सीट और बोनट के बीच विनोद मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर पर गिरने से चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस और विनोद के परिजन पहुंचे। इंस्पेक्टर हरपाल बालियान ने बताया कि जांच में विनोद के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button