बदायूं

Budaun News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत चार की मौत

Connect News 24

Four including uncle and nephew died in road accidents

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

बदायूं। जिले में 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे सहसवान, बिल्सी और उघैती थाना क्षेत्र में हुए।

दहगवां। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी कल्यान सिंह (60), उनके भाई मनीराम (55), नन्हे (28) और मुनीष (18) बुधवार दोपहर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान उस्मानपुर की ओर से तेज रफ्तार से आए किसी वाहन ने चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा, जहां कल्यान सिंह और नन्हे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गल्ला मंडी के नजदीक बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल सवार ओमकार सिंह (66) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ओमकार सिंह कस्बे के मोहल्ला संख्या तीन के रहने वाले थे। वह बुधवार सुबह अपनी साइकिल लेकर घूमने निकले थे। तभी गल्ला मंडी के नजदीक पेट्रोल पंप की ओर आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर के समय पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वह दिल्ली में रह कर मेहनत मजदूरी करते थे। दिवाली के मौके पर ही वह दो दिन पहले घर आए थे।

उघैती। थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल पप्पू (35) ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पप्पू इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर का रहने वाला था। वह मंगलवार रात बाइक पर अपनी ननिहाल रायपुर से लौट रहा था। तभी उघैती-रघुनाथपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।

मृतक ओमकार सिंह का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button