शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ नारे के साथ कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Connect News 24

Congressmen took out a march with the slogan 'Bhagao BJP-Save Democracy'

शाहजहांपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी करते कांग्रेस के पदा​धिकारी

शाहजहांपुर। कांग्रेस ने क्रांति दिवस के अवसर पर खिरनी बाग स्थित रामलीला मैदान से शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खान की मजार तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान पदाधिकारी ‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाते चल रहे थे।

रामलीला मैदान स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि के बाद कार्यकर्ता रवाना हुए। रास्ते में शहीद बिस्मिल पार्क में रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। टाउन हाल स्थित शहीदों की मूर्तियों पर पुष्पांजलि दी। इसके बाद जलालनगर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अनस इकबाल, पार्षद रामखिलावन मिश्रा, तालिब हुसैन, अब्दुल सत्तार, गौरव त्रिपाठी, कृष्ण विनोद मिश्रा, फुरकान कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button