शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज शुरू हो सकता है दूसरे पैंटूल पुल का निर्माण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST

जलालाबाद। कोलाघाट पर प्रस्तावित दूसरे पैंटून पुल का निर्माण भी शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है। पुल निर्माण में उपयोग आने वाले लोहे के पीपे कम होने और त्योहार होने के कारण मजदूर उपलब्ध न होने से अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका था। इस पुल के साथ ही हैदलपुर घाट पर भी पैंटून पुल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से खंडहर इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

रामगंगा और बहगुल नदी पर कोलाघाट में बने पक्के पुल का एक पिलर 29 नवंबर 2021 को धंस गया था। मरम्मत के बाद भी पुल वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित है। इसके बाद कोलाघाट पर पैंटून पुल बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। बरसात से पहले पैंटून पुल हटा दिया गया था। इस बार पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर दो पैंटून पुल प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से एक पुल का निर्माण कराकर नौ नवंबर से आवागमन भी शुरू करा दिया गया है। वहीं दूसरे पुल के निर्माण के लिए लोहे के 24 पीपों की जरूरत है। 12 पीपे रखे हुए हैं। शेष पीपे निगोही से मंगाए गए हैं जो शुक्रवार तक पहुंच जाएंगे। निर्माण कंपनी के गौरव ने बताया कि कोलाघाट पर दूसरे और हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल का निर्माण शनिवार से एक साथ शुरू करने की तैयारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button