शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
शाहजहांपुर। जनपद में किसानों को उनकी आश्यकता के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने, आपूर्ति व वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8429400522 व 8429400585 पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का प्रभारी अपर जिला कृषि अधिकारी को बनाया गया है। शिकायत मिलने पर उनको तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। संवाद