शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दंपति को किया घायल, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पुवायां। मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी राजवीर सिंह ने रिश्तेदार दंपति को पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके घर मेहमान आए थे। मेहमान सिंधौली के गांव आलमपुर निवासी सत्यपाल सिंह पड़ोस की दुकान पर कुछ लेने गए थे। दुकानदार वीरेंद्र प्रताप शराब के नशे में सत्यपाल से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वीरेंद्र, अर्जुन, अंकुर, सेठपाल ने सत्यपाल को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई सत्यपाल की पत्नी को भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button