शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: गंगा स्नान से लौट रहे दंपती हादसे में घायल
जलालाबाद। गंगा स्नान कर शुक्रवार दोपहर लौट रहे दंपती की बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस की मदद से मदनापुर सीएचसी भिजवाया गया।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चिती निवासी आनंद अपनी पत्नी रजनी के साथ ढाईघाट से गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब उनकी बाइक खंडहर क्षेत्र के नया गांव मोड़ के पास थी तभी पीछे से आए बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसा स्थल वाली रोड काफी जर्जर हालत में है। यहां गड्ढे होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। संवाद