शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कुएं में पड़े सांड़ को गोरक्षकों ने निकाला, थोड़ी देर बाद मौत

Connect News 24

Cow protectors pulled out the bull lying in the well, died after a while

अल्हागंज के ब्रह्मगौटिया गांव में कुयें में पड़े सांड़ को बाहर निकाला गया। संवाद

अल्हागंज। गांव ब्रह्मगौटिया में कई दिन से कुएं में पड़े सांड़ को गोरक्षकों ने बाहर निकाला। रविवार को कुएं के पास से गुजर रहे सुनील अग्निहोत्री को सांड़ पड़ा दिखाई दिया। सुनील के जानकारी देने पर गोरक्षक आलोक दीक्षित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सांड़ की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सपन शर्मा, ज्ञान प्रकाश, चंदन, पवन कुमार, शिवओम, अनुभव, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button