शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे से गायब डग्गामार वाहन, अब गलियों में डेरा

Connect News 24

Duggamar vehicle missing from the highway, now camping in the streets

पुवायां में बंडा रोड पर हाईवे किनारे सवारियां बिठाते टेंपो चालक। संवाद

शाहजहांपुर। सीएम योगी आदित्य नाथ के निर्देश के बाद भी जिले में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित स्टैंड पर वाहनों को ठहरने नहीं दिया। दोपहर तक काफी सख्ती रही। डग्गामार वाहन गलियों में खड़े नजर आए। यहां पर उन्होंने सवारियां भरीं।

नगरीय क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जाता है। पुलिस लाइन के सामने वाहनों के स्टैंड पर शुक्रवार को काफी सख्ती रही। वाहनों को ठहरने नहीं दिया गया। रोडवेज वर्कशॉप के पास भी अधिक वाहन नजर नहीं आए। इसी तरह जीआईसी, बरेली मोड़ पर भी पुलिस सक्रिय रही।

गली में खड़े होकर सवारी बैठाते नजर आए वाहन चालक

पुवायां में शुक्रवार को मैक्स और मैजिक वाहन हाईवे किनारे सवारियां बिठाते नहीं दिखे। खुटार रोड पर टेंपो चालक गलियों में वाहन खड़े कर सवारियां भरते रहे, लेकिन बंडा रोड पर टेंपो चालक हाईवे किनारे ही सवारियां भरते रहे।

शुक्रवार को शाहजहांपुर, निगोही, बंडा और खुटार रोड से सवारियां ढोने वाले मैक्स और मैजिक वाहन गायब रहे, लेकिन टेंपो चलते रहे। बंडा रोड पर टेंपो चालक हाईवे किनारे ही वाहन खड़े कर सवारियां बंडा तक ले जाते और लाते रहे। शाहजहांपुर रोड पर भी टेंपो चलते रहे, लेकिन सवारियां हाईवे किनारे नहीं भरी गईं। यही हाल खुटार रोड पर भी रहा। निगोही और मोहम्मदी रोड पर भी कुछ वाहन और ई रिक्शा सवारियां लेकर गए। खुटार में भी मुख्य मार्गों से अलग वाहनों को खड़ा कर सवारियां बिठाई जाती रही। यही हाल बंडा में भी रहा।

टेंपो चालकों से की गई वसूली

टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वाले शाहजहांपुर, खुटार, बंडा, निगोही, नाहिल और मोहम्मदी रोड पर मौजूद रहे। इस दौरान जो भी टेंपो चले, उनसे रुपये वसूले गए। अवैध वसूली करने वाले दिन भर वाहनों के चलने और पुलिस कार्रवाई पर नजर रखे रहे।

पुलिस ने चलाया अभियान, 30 वाहनों के काटे चालान

सेहरामऊ दक्षिणी में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद रावत के नेतृत्व में पुलिस ने थाना गेट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक, ऑटो तथा शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर चलने वाली निजी बसों में सवारियों की गिनती कराई। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर पुलिस ने चालान काट दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान में कुल 30 वाहनों के चालान किए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button