शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: शारदा नहर की झाड़ियों में मिला शव
बंडा। शारदा नहर की पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसकी जेब में शराब का पव्वा रखा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि शारदा नहर के गहलुइया पुल के उत्तर दिशा में करीब 500 मीटर की दूरी पर शव झाड़ियाें के किनारे पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मरने वाले की उम्र 45 वर्ष है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद