शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गोदभराई की रस्म से पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 06 Dec 2023 01:08 AM IST

Dead body of young man found hanging from a tree before baby shower ceremony

संत कुमार का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

बंडा। थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी सोनपाल के 18 वर्षीय पुत्र संतपाल का शव संदिग्ध हालात में महुआ के पेड़ से लटका मिला। पिता ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो दोस्ताें पर ही मारपीट के बाद शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। सोनपाल की शादी से पहले बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी।

संतकुमार अपने परिवार के लोगों के साथ चेन्नई में मजदूरी करते थे। दिवाली से एक माह पहले ही वह घर लौटे थे। उसके बाद गांव के युवकों के साथ ही वह शादी समारोह में फल के स्टाल लगाने का काम करने लगे। संतकुमार के भाई अरुण कुमार के मुताबिक संतकुमार की शादी खुटार में तय हुई थी। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी। बताया कि संतकुमार के मोहल्ले के ही दो युवकों पर चार दिन की दिहाड़ी के रुपये बकाया था। रुपये मांगने के लिए ही वह उनके पास गए थे। रात में उनका शव बीआरसी परिसर में महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता सोनपाल ने बताया कि संतकुमार को चार सौ रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलती थी। उसके चार दिन के रुपये बकाया थे। उन्हीं रुपयों के विवाद में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी आरके मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शादी की वजह से घर लौटे थे संतकुमार

सोनपाल के बड़े पुत्र अरुण की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा संतकुमार चेन्नई में काम करता था। उसके लिए भी खुटार में लड़की देखी गई थी। बरात की वजह से दिवाली से पहले वह घर लौट आया था। शादी से पहले ही बेटे की मौत से पिता सोनपाल और मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।

संत कुमार का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

संत कुमार का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button