शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पुवायां। गांव जेबां निवासी एक युवक का शव कमरे में अंगोछे के फंदे से लटकता मिला। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इशान मोहम्मद का 18 वर्षीय पुत्र साहिल रविवार शाम घर के कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने देखा तो उसका शव छत के कुंडे से लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन साहिल को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से पुलिस को सूचना दी गई है। परिजन साहिल के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। संवाद

