शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला आयल डिपो के कर्मचारी का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST

Body of oil depot employee found on railway track

देवदत्त मौर्या का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

तिलहर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी 45 वर्षीय देवदत्त मौर्य का शव सोमवार सुबह रेलवे की पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है लेकिन वह ट्रैक पर क्यों आए, इसकी वजह नहीं पता चल सकी है।

देवदत्त बंथरा ऑयल डिपो में कर्मचारी थे। शनिवार को उनकी पत्नी संगीता मौर्य बच्चों के साथ एक शादी समारोह में कानपुर गई थीं। रविवार को बरात संपन्न हुई। इस बीच देवदत्त घर में अकेले मौजूद थे। सोमवार सुबह गांव रुजवारी फाटक से तिलहर की ओर रेलवे खंभा नंबर 1254 अप लाइन पर मालगाड़ी की टक्कर से देवदत्त की मौत हो गई। उपनिरीक्षक लाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सात बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उनकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड और एक डायरी से की गई। इसके बाद उनके पुत्र सोनू को घटना के बारे में बताया गया। देवदत्त अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्र सोनू, पुत्री नेहा, सुनैना, सोनाक्षी और वैष्णवी को छोड़ गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button