शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मुकदमे में राजीनामा करने के लिए जान से मारने की धमकी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST

खुटार। मोहल्ला कोट निवासी कन्हैयालाल ने दो लोगों पर मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कन्हैयालाल ने बताया कि उन्होंने पूजा वर्मा, रामचंद्र वर्मा, रवि वर्मा पर जान से मारने की नीयत से जहर देने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूजा के पक्ष के लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सुंदरपुर निवासी मनोज वर्मा, पवन वर्मा मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। मनोज वर्तमान में खुटार के गांव रायपुर पटियात में रहते हैं।

आठ अक्तूबर को मनोज वर्मा और पवन वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और मकान गिरवाने की धमकी दी। उनकी बहन हेमलता वर्मा को भी गाली-गलौज करते हुए अपहरण की धमकी दी। दोनों की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास है। मनोज पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। उनको आरोपियों से जान, माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button