Shahjahanpur News: क्षत्रियों के खिलाफ जहर उगलने वाले पर की कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर थाना प्रभारी को ज्ञापन देते करणी सेना के कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तोमर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तोमर को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि क्षत्रियों को अपमानित करने वाले उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार निवासी महक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
रविवार दोपहर करीब दो बजे करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि हरिद्वार कलक्ट्रेट में महक सिंह ने अपने लगभग 50 साथियों के साथ धार्मिक मूलवंशीय वक्तव्य में क्षत्रिय समाज को अपमानित करते हुए माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।
ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, वीरेश सिंह, सत्यम ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, मोहित सिंह, सुधांशु अवस्थी, सुमित चंदेल, विवेक ठाकुर, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह, श्याम सिंह, आशीष चंदेल, रंजीत चंदेल, राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुदित त्रिवेदी आदि शामिल रहे।