बदायूं

Budaun News: ग्राम विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, की शिकायत

Connect News 24

दहगवां (बदायूं)। ग्राम पंचायत मदारपुर में तैनात पंचायत सहायक ने ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसका कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी उससे रिश्वत मांगते हैं और उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है।

पंचायत सहायक श्रीकृष्ण का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने सरकारी कार्य कराने के लिए एक निजी कर्मचारी लगा रखा है। वही व्यक्ति ग्राम पंचायत में काम कर रहा है। कुछ दिन पहले वही व्यक्ति शौचालय का सर्वे करने आया था। विकास कार्यों को लेकर वह व्यक्ति लगातार उससे रिश्वत मांग रहा है।

ग्राम विकास अधिकारी भी लगातार रिश्वत मांग रहे हैं। जब उन्हें रिश्वत नहीं दी गई तो उन्होंने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। श्रीकृष्ण का कहना है कि उसे सात माह का मानदेय भी नहीं मिला है। ग्राम पंचायत की व्यवस्था बिगड़ रही है। उसने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर जांच करने की मांग की है।

तीन-चार दिन पहले पंचायत सहायक के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस पर हमने एडीओ और एडीओ आईएसबी से जांच करने को कहा है। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले यह मामला सामने आया है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। -ज्योति शर्मा, बीडीओ, दहगवां


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button