शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दुपट्टे का फंदा लगाकर विवाहिता ने दे दी जान

Connect News 24

Married woman committed suicide by hanging her scarf

जलालाबाद में जांच पड़ताल करते सीओ सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी

0 मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

0 सीओ ने किया मौका-मुआयना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी सुमित की 20 वर्षीय पत्नी प्रीति ने घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष ने पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

थाना तिलहर के गांव गुरगवां निवासी पप्पू ने अपनी बेटी प्रीति की शादी करीब एक साल पहले सुमित से की थी। सुमित पुताई और शादी बरात में बैंड बजाने का काम करता है। बताते हैं कि रविवार को वह एक कार्यक्रम मे शामिल होने बदायूं गया था।

घर में पत्नी के अलावा उसके पिता मिजाजी लाल व बूढ़ी दादी थीं। मिजाजी के अनुसार, वह घर के बाहर सो रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे वह कमरे की तरफ गया। वहां प्रीति दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से फंदे से लटकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के भाई राजू ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। कुछ दिन से बहन प्रीति के ससुराल वाले सुमित को कारोबार कराने के लिए पांच लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं कर पाने पर प्रीति को परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि इसी के चलते प्रीति को ससुसालियों ने मार कर लटका दिया। सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने मौका-मुआयना किया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जलालाबाद में जांच पड़ताल करते सीओ सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी

जलालाबाद में जांच पड़ताल करते सीओ सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button