शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चोरी का सामान बरामद, आरोपी का किया चालान

Connect News 24

पीलीभीत के किसान ने दर्ज कराई थी और चोरी और अवैध कब्जे की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां (शाहजहांपुर)। जबरन फसल काटने और हैरो सहित तमाम सामान चोरी करने के आरोप में नामजद युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उससे हैरो आदि बरामद होने के बाद चालान कर दिया गया।

जनपद पीलभीत के थाना दिउरिया के गुरविंदर सिंह ने बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन बंडा के गांव भगौतीपुर मुवलिक सुहेला में है। 30 मार्च को पंजाब के मोगा निवासी गुरकीरत सिंह और हरदीप सिंह ने गांव ररूआ के इरफान के साथ मिलकर गेहूं की फसल कटवा ली और मकान पर कब्जा करने के साथ कृषि यंत्र और तमाम सामान गायब कर दिया।

कुछ दिन पूर्व गुरविंदर सिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बंडा पुलिस पर विवेचना सही से न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसपी ने विवेचना पुवायां थाने को ट्रांसफर कर दी थी।

पुवायां पुलिस ने दो जुलाई को दिल्ली के थाना सरिता बिहार के सी-713 पाकेट 11 जसोला और वर्तमान में बंडा के गांव भगौतीपुर गुरकीरत को नाहिल चौराहे के पास से पकड़ लिया। गुरकीरत की निशानदेही पर हैरो, लोहे का बाक्स, बर्तन आदि बरामद कर गुरकीरत का चालान कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button