बदायूं

Budaun News: पशुओं का टीकाकरण आज से, लगेंगे खुरपका-मुंहपका के टीके

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 03 Jul 2023 01:22 AM IST

बदायूं। पशु चिकित्सा एवं पशु पालन विभाग की ओर से सोमवार से पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जिलेभर के पशुओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 12.42 लाख वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं।

जिले में तीन जुलाई से तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पिछले साल पशुओं का टीकाकरण नहीं हो पाया था। बताते हैं कि पिछले वर्ष जो वैक्सीन आई थी। वह खराब निकल आई थीं। टीकाकरण शुरू होता, इससे पहले शासन ने वैक्सीन वापस मंगा ली थीं। इससे पशुओं का टीकाकरण ही नहीं हो पाया, लेकिन इस बार पशु चिकित्सा एवं पशु पालन विभाग को 12.42 लाख वैक्सीन प्राप्त हो गई है।

विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में टीम गठित कर दी गई है। सोमवार से ये टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीका लगाएंगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. निरंकार सिंह मलिक ने बताया कि बरसात के दिनों में पशुओं में खासतौर पर खुरपका और मुंहपका बीमारी ज्यादा फैलती है। इससे यह टीकाकरण इन्हीं दिनों में कराया जाता है। इसकी सब तैयारियां हो चुकी हैं। तीन जुलाई से सभी टीमें अपना-अपना काम शुरू कर देंगी। टीकाकरण के लिए 15 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें पूरे जिले में अपनी निगरानी में टीकाकरण कराएंगीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button