Shahjahanpur News: डिवाइटर से टकराकर बीच सड़क पर पलटा लकड़ी भरा ट्रक

बंडा पुवायां मार्ग पर स्वर्ण पैलेस के सामने सड़क पर पलटा लकड़ी भरा ट्रक
– बंडा- पुवायां मार्ग पर स्वर्ण पैलेस के सामने शनिवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। शनिवार रात एक ओवरलोड लकड़ी भरा ट्रक आजमगढ़ से सितारगंज जा रहा था। बंडा-पुवायां मार्ग पर स्वर्ण पैलेस के सामने डिवाइडर से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। इससे यातायात बाधित हो गया। यहां ओवरलोड ट्रकों के पलटने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं बावजूद इसके जिम्मेदार खामोश हैं।
इससे पहले पांच अप्रैल को गांव खखरा बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय प्रेमचंद गोला क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राॅली में लकड़ी भरकर बंडा स्थित टाल पर आ रहा था। गांव आलमपुर के पास उनके ट्रैक्टर का टायर फट गया और वह खाई में पलट गया। लकड़ियों में दबकर उनकी मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
यही नहीं 11 मई 2022 को थाना खुटार के गांव सिंहपुर निवासी श्रवण कुमार बंडा स्वर्ण पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, उसे ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।