शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिड-डे मील के आटा व चावल में पड़े कीड़े, जांच की मांग

Connect News 24

शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय टिक्कल में बच्चों को सूड़ी वाला आटा और चावल बनाकर मिड-डे मील में खिलाया जा रहा है। इसका वीडियो और सैंपल लेकर अभिभावक बीएसए कार्यालय पहुंचे तथा जांच कराने की मांग की।

सोमवार को अहमदपुरा गांव निवासी सर्वेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभिभावक बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए रणवीर सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय टिक्कल में एमडीएम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में प्रयुक्त आटा व चावल में सूड़ियां पड़ गईं हैं। इसकी शिकायत डीएम उमेश प्रताप सिंह से भी की जा चुकी है। बावजूद इसके विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सूड़ियों वाला आटा और चावल बनवाकर बच्चों को खिलवा रहीं हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बच्चों की जान को भी खतरा हो सकता है। बताया कि आटे का सैंपल उनके पास उपलब्ध है। विद्यालय में रखे आटे का वीडियो भी है। मांग है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अभिभावक विनीत कुमार, आशीष कुमार शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button