शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, गन्ने का भुगतान कराने की मांग

Connect News 24

Demand to get rid of stray animals, payment of sugarcane

पुवायां में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।

ज्ञापन में हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए किसानों को रिहा करने, बिजली बिल माफ करने, गांव मिलकिया जमीने सरैंया में तालाब की मनरेगा से खुदाई कराने, बंडा में अनाज बेचने पर मुद्दत कटौती बंद कराने, गांवों में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं नालियां बंद कराने, तहसीलदार की नियुक्ति करने, गांवों में बिजली कटौती बंद कराने आदि की मांग की गई है।

ज्ञापन देने के समय श्रीकृष्ण जाटव, संजीव अवस्थी, जरनैल सिंह, नीलेश पटेल, रामपाल, अखिलेश, प्रेमकुमारी, मुन्नी देवी, विनोद कुमार, अशर्फीलाल, महेशचंद्र, वीरेंद्र शर्मा, परशुराम, नन्ही देवी आदि मौजूद रहींं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button