शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: मंदिर की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग
पुवायां। मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
गांव बद्रीपुर हदीरा के नरवेश कुमार ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि गांव में पुराना मंदिर है। गांव का एक व्यक्ति खुद को पुजारी बताते हुए मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहता है। कई झोंपड़ी बनाकर मंदिर की जमीन कब्जा रखी है। आरोपी पर पहले से कई रिपोर्ट दर्ज हैं। नरवेश ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद