शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी बादाम सिंह पंचतत्व में विलीन

Connect News 24

Democracy protector fighter Badam Singh merges in five elements

लोकतंत्र सेनानी बादाम सिं के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान क

बंडा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी बादाम सिंह (85) का बीमारी से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर अधिकारियों ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। रेडियो मेंटेनेंस टीम के जवानों ने उन्हें सलामी दी।

1975 में इमरजेंसी लागू होने के बाद शाहजहांपुर के 65 लोग जेल गए थे। बंडा के गांव नवादा ढाह निवासी 85 वर्षीय बादाम सिंह करीब ढाई माह जेल में रहे थे। बाद में इन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा दिया गया। बादाम सिंह को एक हफ्ता पहले फालिज का अटैक पड़ गया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपने पैतृक गांव नवादा ढाह में उनका निधन हो गया।

सूचना पर पहुंचे सीओ पुवायां पंकज पंत, एसडीएम संजय कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं शाहजहांपुर से आए रेडियो मेंटेनेंस टीम के जवानों ने पार्थिव शरीर को बैंडबाजे के साथ सलामी दी। बादाम सिंह के छोटे पुत्र संतोष सिंह ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे तीन पुत्र व चार पौत्र को छोड़ गए हैं।

लोकतंत्र सेनानी बादाम सिं के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान क

लोकतंत्र सेनानी बादाम सिं के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान क


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button