शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज उखरी में आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 22 Nov 2023 01:05 AM IST

शाहजहांपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जिले में आ रहे हैं। इसको लेकर देर रात तक कार्यक्रम स्थल खुदागंज उखरी पर तैयारियां पूर्ण कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 बजकर 55 मिनट पर उखरी गांव में बनाए गए हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद गांव उखरी में ही ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। यहां उप मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह उखरी स्थित भाजपा नेता सत्यभान सिंह के आवास पर जाएंगे। एक बजे हेलिपैड पर पहुंचेगे और एक बजकर पांच मिनट पर कानपुर देहात के लिए रवाना हो जाएंगे। मंगलवार की देर रात तक तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीडीओ एसबी सिंह, डीडीओ पवन सिंह आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button