Budaun News: चोरी की बाइक के साथ दो लोग दबोचे, एक फरार

सदर कोतवाली में खड़े बाइक चोर।स्रोत- पुलिस
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बुलेट मोटर साइकिल के साथ दो लोगों को दबोच लिया। उनका एक साथी भाग गया। यह बाइक 18 नवंबर की रात हकीमगंज मोहल्ले से चोरी की गई थी। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस शहर में कादरी दरगाह रोड पर मैरिज होम के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक बुलेट मोटर साइकिल पर तीन युवक आते देखे। रोकने पर एक युवक कूदकर भाग गया। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हकीमबाड़ा निवासी फराज और सैयद कॉलोनी कबूलपुरा निवासी असर बताया। उन्होंने फरार साथी का नाम सैयद कॉलोनी कबूलपुरा निवासी शाहिल बताया। उनके पास से बरामद बुलेट मोटर साइकिल चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया है। संवाद