बदायूं

Budaun News: ग्राम प्रधान के भाई के घर से ढाई लाख की चोरी

Connect News 24

Two and a half lakh rupees stolen from village head's brother's house

ग्राम दहेमी में चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी में सोमवार रात चोरों ने प्रधान के भाई के घर को निशाना बनाया। चोर पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुस आए और 15 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी।

गांव दहेमी निवासी ग्राम प्रधान प्रशांत राठौर के भाई वरुण पटेल सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात किसी समय चोर छत पर चढ़कर उनके घर में घुस आए। उन्होंने पिछले कमरे का ताला तोड़ लिया। बाद में उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ लिया। उनकी अलमारी में 15 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर रखे थे। चोर सारा सामान चोरी करके ले गए।

मंगलवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने कमरे से पहले दूसरे दरवाजे को अंदर से बंद देखा। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह छत पर गए और पीछे जाकर दरवाजा खोला। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button