Shahjahanpur News: माखन चोरी समेत तमाम प्रसंगों को सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

उत्सव मैरिज लॉन में कथा सुनाते विमल महाराज। संवाद
उत्सव मैरिज लाॅन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मल्हार मोड़ स्थित उत्सव मैरिज लाॅन में श्रीमद्भावगत कथा में शनिवार को कथा व्यास विमल महाराज ने माखन चोरी समेत तमाम प्रसंग सुनाए सुनाए, जिनको सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विमल महाराज ने कहा कि परमात्मा माखन रूपी वैभव हम सब भक्तों पर लुटाते हैं लेकिन जिस भक्त की जैसी पात्रता होती है, उसे वैसा ही प्राप्त होता है। कथा के बाद भगवान कृष्ण से प्रेरित समस्त ब्रजवासियों के माध्यम से गिरिराज भगवान का पूजन कराया गया।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रोशन लाल तुली, सुनील तुली, जसवंत सिंह भंडारी, राजीव कुमार दीक्षित, डीके सक्सेना, राजीव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

