Shahjahanpur News: पगधार शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, झांकियों ने मन मोहा

तिलहर में पग्धार शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद
तिलहर। सोमवार को मोहल्ला बहादुरगंज स्थित देव स्थान मंदिर से पूजा कमेटी की देखरेख में मां दुर्गा पगधार यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा के नौ स्वरूप, श्री राधा-कृष्ण, श्री शंकर-पार्वती आदि की आकर्षक झांकियां रहीं।
शोभायात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने जलधार छोड़कर प्रार्थना की और माता रानी के जयकारे लगाए। कई मोहल्लों से होते हुए शोभायात्रा शाम को मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर पर हवन-पूजन हुआ।
श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मनौतियां मानी और देर रात तक भंडारा चला। इस दौरान सौरभ गुप्ता रवि, अशोक गुप्ता, राम सुशील प्रजापति, कन्हैयालाल कश्यप, मनोज राठौर, सुमित राठौर, वीरेंद्र कश्यप, सुरेंद्र राठौर, टाटम गुप्ता, अमित मौर्य, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

