शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कार्तिक मेला ढाईघाट में आने लगे श्रद्धालु

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:49 AM IST

Kartik Mahotsav remains started arriving at the main ghat

ढाईघाट कार्तिक मेले में सजने लगीं दुकानें।स्रोत जागरुक पाठक

मिर्जापुर। कार्तिक मेला ढाईघाट में कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। इसके बाद मेले का बाजार भी गुलजार होने लगा है। जिला पंचायत प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

जिला पंचायत की ओर से गंगाघाटों पर रोशनी के लिए बिजली लाइन और महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए स्नानागार भी बना दिए गए। निर्माण ठेकेदार पिंटू मिश्रा ने बताया कि मेले के पश्चिमी भाग में सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जा रहा है। सड़कों को मजबूत करने के लिए टैंकर से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। इससे रेतीली सड़कों पर श्रद्धालुओं के वाहन नहीं फंसेंगे। मेले में मनोरंजन के लिए खेल तमाशे, मिक्की माउस, झूले आदि भी लगाए जा रहे हैं। दुकानदार बाजार में दुकानें लगा रहे हैं। मेला परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए पंचायत राज विभाग के 30 सफाई कर्मचारी लगे हैं। मेले के रिहायशी इलाके में पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। सीओ अजय कुमार राय और मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एडीएम प्रशासन डॉ. संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अभी तक मेले में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए गए हैं।

ढाईघाट कार्तिक मेले में सजने लगीं दुकानें।स्रोत जागरुक पाठक

ढाईघाट कार्तिक मेले में सजने लगीं दुकानें।स्रोत जागरुक पाठक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button