शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़, निकलना मुश्किल

Connect News 24

– शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश की वजह से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर की सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ हो गया। इसकी वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के बताया कि शुक्रवार सुबह 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button