शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जेसीबी लगाकर जलभराव वाले मार्ग की कराई खोदाई

Connect News 24

तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या है। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय की ओर से प्रधान की देखरेख में जेसीबी लगाकर जलभराव वाले मार्ग की खुदाई कराई गई। शाम तक समस्या का जब हल न निकला तो नाराज लोगों ने पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पालिका ईओ द्वारा निर्माण शुरू कराए जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

यहां बता दें कि जलभराव की समस्या को लेकर लोग ब्लॉक परिसर में कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को काम शुरू होने के दौरान विवाद होने पर काम बंद कर दिया गया था। सोमवार को जेसीबी लगाकर जलभराव वाली सड़क की खुदाई की गई। इस दौरान जेई ने ग्राम समाज और नगरपालिका की भूमि का वाटर लेवल चेक किया।

शाम चार बजे तक नगर पालिका की ओर से कोई भी कार्य शुरू न कराए जाने पर लोगों ने पालिका के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईओ कल्पना शर्मा ने काम शुरू कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button