Shahjahanpur News: मतदाता संभाजन को लेकर आपत्तियों और सुझावों पर हुई चर्चा

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते एडीएम प्रशाशन संजय कुमार पांडेय। सूचना विभाग
शाहजहांपुर। मतदान स्थल पर अधिक मतदाता होने पर उसकी संख्या को कम कर दूसरे बूथ पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संभाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा की गई।
एडीएम प्रशासन ने वोटर लिस्ट तैयार किए जाने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी समय सारणी के बारे में सबको बताया। सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा कर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ. वेद प्रकाश मिश्रा, एसडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह, एसडीएम जलालाबाद रविंद्र कुमार, एसडीम कलान महेश कुमार कैथल, एसडीएम पुवायां संजय कुमार पांडेय, एसडीएम तिलहर अंजलि गंगवार तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। संवाद