Shahjahanpur News: शिलाफलकम पर सेनानी का नाम गलत अंकित कराने का आरोप
सिंधौली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र अरविंद कुमार मिश्रा ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत पनवाड़ी में विद्यालय परिसर में स्थापित शिलाफलकम का स्वतंत्रता दिवस के दिन विधिवत लोकार्पण किया गया है।
इस शिलाफलकम पर गांव के चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित कराए गए। इनमें मुक्ताप्रसाद मिश्रा, अवध बिहारी अवस्थी, गयादीन शुक्ल तथा नत्थूलाल अवस्थी अंकित है। आरोप है कि सेनानी शारदा प्रसाद मिश्रा के स्थान पर गयादीन शुक्ला का नाम अंकित कर दिया गया। जबकि इस नाम का कोई भी शख्स गांव में सेनानी नहीं रहा। बीडीओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि शिकायत पत्र के आधार पर संबंधित सचिव से जवाब मांगा है। पंचायत सचिव अरुंधती द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में उनका कोई दोष नहीं है। प्रधान की ओर से उपलब्ध कराए नामों को ही अंकित कराया गया है। संवाद