Shahjahanpur News: ससुराली नहीं करा रहे थे विदा, विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
जलालाबाद। थाना क्षेत्र के विश्रामनगर निवासी शिवपाल की बेटी आरती (25) ने फंदे से लटककर जान दे दी। ससुरालियों द्वारा उसे विदा नहीं कराए जाने पर वह काफी परेशान रहती थी।
आरती की शादी कुछ समय पहले थाना कांट के गांव मितेपुर निवासी पवन कुशवाहा के साथ हुई थी। बताते हैं कि आरती को उसका पति अपने यहां नहीं बुला रहा था। शिवपाल ने बताया कि रात में किसी समय कमरे में सोने गई आरती ने कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटककर जान दे दी। 15 अगस्त की सुबह उन लोगों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों के मुताबिक, ससुरालियों द्वारा नहीं बुलाए जाने पर आरती काफी परेशान थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि जांच में आरती के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। संवाद