शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: परिवार में विवाद होने पर किशोरी ने कीटनाशक पीया
बंडा। थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया निवासी शिवराम की 18 वर्षीय पुत्री भावना ने घर में कहासुनी होने पर नाराज होकर कीटनाशक पी लिया। सीएचसी पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोमवार की दोपहर भावना की परिजन से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप सहरावत ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। संवाद