शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण के जन्म पर माखन, मिश्री, टॉफियां, खिलौने और सिक्के लुटाए

Connect News 24

Five out of eight players secured their place in the state level competition

कुर्रिया कलां में कथा सुनाते भागवताचार्य राहुल कृष्ण दीक्षित

शाहजहांपुर। कुर्रियाकलां गांव के फूलमती मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। भावविभोर भक्तों में शामिल महिलाओं ने खिलौने, माखन-मिश्री और बच्चों व बुजुर्गों ने टाॅफी, गुब्बारे, पंचमेवा और सिक्के लुटाए।

कथावाचक राहुल कृष्ण दीक्षित ने बताया कि जब मथुरा के राजा कंस ने आकाशवाणी से अपनी मृत्यु का कारण अपनी ही बहन के आठवें पुत्र से सुना तो उसने देवकी और बहनोई वासुदेव को कारागार में डाल दिया। वहीं कारागार में देवकी और वासुदेव के जब सातों पुत्रों को कंस ने मार डाला तो श्रीकृष्ण जन्म से पहले देवताओं ने ऐसी व्यवस्था कर दी कि वासुदेव ने अपने पुत्र श्रीकृष्ण को नंदबाबा के यहां गोकुल सकुशल पहुंचा दिया। यशोदा की पुत्री को स्वयं लाकर कंस को दे दिया।

कंस को बताया कि यही आठवां बच्चा है। बच्ची को कंस ने जब पत्थर पर पटककर मारना चाहा तो वह हाथ से छिटककर आकाश में चली गई और कहा कि तुम्हारा संहारकर्ता गोकुल में है। अब तुम्हारा अंत निकट है। इस दौरान कृष्ण-जन्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साधु सिंह ने आरती कर प्रसाद वितरण कराया। कथा श्रवण में शिवदत्त तिवारी, उज्ज्वल मिश्रा, सरोज पांडे उर्फ डब्बू, अंकित, रमेश, अनूप, शचींद्रनाथ, गुलशन, साधु सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button